बरेली: बरेली में रिश्तों को शर्मसार करने वाली वारदात, पारिवारिक विवाद में पोते ने दादा को ईंट मारकर किया हत्या
बरेली के बहेड़ी थाना क्षेत्र के मोहल्ला शाहगंज में पारिवारिक विवाद ने खौफनाक रूप ले लिया। आरोप है कि कहासुनी के दौरान पोते राजू ने अपने ही दादा मुन्नालाल पर ईंट से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल मुन्नालाल को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजकर आरोपी को हिरासत में ले लिया है।