बरेली: समोसे में निकली पन्नी, बरेली के अयूब खान चौराहे पर मचा हड़कंप, फूड विभाग ने दीपक स्वीट्स पर कसा शिकंजा
बरेली के कोतवाली थाना क्षेत्र के अयूब खान चौराहे पर स्थित दीपक स्वीट्स उस समय विवादों में घिर गया, जब दुकान से खरीदे गए समोसे में पन्नी निकलने का मामला सामने आया। घटना की जानकारी मिलते ही खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (फूड विभाग) की टीम मौके पर पहुंच गई और तत्काल जांच शुरू की। फूड विभाग की टीम ने दुकान में रखे गए खाद्य पदार्थों के सैंपल भरकर कब्जे लिया