बरेली: बरेली में मंदिर पर हमले और महिलाओं से दरिंदगी का आरोप, भू-माफिया के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग
बरेली के थाना किला क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। किला कोठी निवासी मंजू गुप्ता ने आरोप लगाया है कि 2 फरवरी की सुबह करीब साढ़े नौ बजे कुख्यात भू-माफिया घोषित किए जा चुके राजीव अग्रवाल उर्फ राजीव पंडित, उसका बेटा कुनाल और उनके साथियों ने पड़ोस में बने मंदिर का गेट लात मारकर तोड़ने की कोशिश की। आरोप है कि नशे की हालत में आए भगवाधारी लोगों के साथ मिल