समाहरणालय, नवादा
(जन-सम्पर्क शाखा)
*प्रेस विज्ञप्ति*
संख्या :- 491
दिनांक :- 19.06.2026
*मोहर्रम 2026 के शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण आयोजन को लेकर अनुमंडल शांति समिति की बैठक आयोजित*
मोहर्रम 2026 के अवसर पर शांति, सौहार्द एवं विधि-व्यवस्था के सफल संधारण को लेकर आज अनुमंडल सभागार, रजौली में अनुमंडल पदाधिकारी, रजौली श्री स्वतंत्र कुमार सुमन की अध्यक्षता में अनुमंडल शांति समिति की बैठक आयोजित की गई।
बैठक में अनुमंडल क्षेत्र के शांति समिति के सदस्यों, विभिन्न अंचलों के अंचल अधिकारियों, थाना अध्यक्षों तथा संबंधित पदाधिकारियों ने भाग लिया। बैठक में मोहर्रम पर्व के दौरान जुलूस मार्ग, सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, संवेदनशील स्थलों की निगरानी, साफ-सफाई, विद्युत व्यवस्था तथा अन्य आवश्यक तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की गई।
अनुमंडल पदाधिकारी ने उपस्थित सभी अधिकारियों एवं शांति समिति के सदस्यों से पर्व को आपसी भाईचारे, सौहार्द एवं सामाजिक समरसता के वातावरण में मनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि मोहर्रम के अवसर पर किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल प्रशासन को उपलब्ध कराएं।
बैठक में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी,रजौली श्री गुलशन कुमार ने सभी थाना अध्यक्षों को अपने-अपने क्षेत्र में सतत निगरानी रखने, संवेदनशील स्थलों पर विशेष चौकसी बरतने तथा विधि-व्यवस्था बनाए रखने हेतु आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।
उपस्थित सदस्यों ने मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने हेतु प्रशासन को हरसंभव सहयोग देने का आश्वासन दिया।
बैठक में अनुमंडल क्षेत्र के विभिन्न अंचलों के अंचल अधिकारी, थाना अध्यक्ष, शांति समिति के सदस्य एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
31 views | Nawada, Bihar | Jun 19, 2026