बिहार: वेना गांव से न्यायालय के दो वारंटियों को किया गया गिरफ्तार
Bihar, Nalanda | Nov 30, 2024 वेना थाना क्षेत्र के वेना गांव से न्यायालय के दो वारंटी अखिलेश यादव और सुभाष कुमार को पुलिस ने शुक्रवार की रात 11:30 बजे किया गिरफ्तार। इस मामले में वेना थाना अध्यक्ष ने बताया कि मारपीट का पुराना केस हैं। कोर्ट से बेल करने के बाद दोबारा कोर्ट में हाजिर नहीं होने के कारण न्यायालय के द्वारा वारंट निर्गत किया गया था।