महमूदाबाद: सदरपुर में तालाब की भूमि पर प्रशासन का बुलडोजर चला, 15 साल पुराना अवैध मकान किया गया ध्वस्त
सदरपुर में तहसील प्रशासन ने बुधवार को तालाब की गाटा संख्या 379 की भूमि पर बने करीब 15 साल पुराने अवैध मकान को जेसीबी से ध्वस्त कर दिया। एसडीएम के निर्देश पर राजस्व टीम व पुलिस बल की मौजूदगी में कार्रवाई की गई। तहसीलदार अनिल कुमार ने बताया कि उच्च न्यायालय के आदेश के अनुपालन में तालाब की भूमि को कब्जामुक्त कराया गया है।