कर्वी: डीएम ने ग्राम पंचायत सरैया की गौशाला का किया औचक निरीक्षण
जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन ने आज विकासखंड मानिकपुर के ग्राम पंचायत सरैया के गौशाला का निरीक्षण किया। जिलाधिकारी व मुख्य विकास अधिकारी ने गौशाला में गोवंशों को गुड़ भी खिलाएं। निरीक्षण के दौरान गौशाला में भूसा व चारा पर्याप्त मात्रा में उपलब्धता के साथ ही अलाव जलता हुआ पाया गया।