कर्वी: पहाड़ी के परसौंजा गांव में भैंस के हमले से 65 वर्षीय वृद्ध की मौत, पुलिस ने कराया शव का पोस्टमार्टम
पहाड़ी के परसौंजा गांव में रविवार की सुबह 9:00 बजे भैंस के हमले से 65 वर्षीय वृद्ध राजकुमार की मौत हो गई। मृतक के परिजनों ने बताया कि गांव में खेल दिखाने वालों द्वारा बाजा बजाने पर भैंस के बिचक कर भागते समय भैंस की टक्कर से राजकुमार की मौत हो गई है। वही परिजनों की सूचना पर पुलिस ने शव का दोपहर 2:00 बजे जिला मुख्यालय में पोस्टमार्टम कराया है।