कर्वी: कोतवाली कर्वी पुलिस ने खरौंध गांव से 12 किलो गांजा ले जा रहे एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार
कोतवाली कर्वी पुलिस ने रविवार की सुबह 11:00 बजे ग्रामीणों की सूचना पर 12 किलो गांजा के साथ एक व्यक्ति को खरौंध गांव से गिरफ्तार किया है। गिरफ्त में आए अभियुक्त की बुलेट गाड़ी की डिग्गी से 12 किलो गांजा बरामद हुआ है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज किया है।