कर्वी: पुलिस लाइन्स में पुलिस अधीक्षक कार्यालय और क्षेत्राधिकारी नगर कार्यालय में पुलिसकर्मियों ने श्रमदान कर साफ-सफाई की
चित्रकूट पुलिस लाइन में रविवार की दोपहर 12:00 बजे कार्यालय सहित क्षेत्राधिकार नगर कार्यालय में पुलिस कर्मियों ने श्रमदान कर साफ सफाई की है। इस दौरान सभी को अपने आसपास साफ सफाई रखने हेतु प्रोत्साहित किया गया है। इस दौरान प्रभारी निरीक्षक मीडिया सेल, निरीक्षक जन सूचना सेल, प्रभारी शिकायत प्रकोष्ठ एवं अन्य अधिकारियों कर्मचारीगण का मौजूद रहे।