अररिया: अररिया में एनएच-27 पर भीषण सड़क हादसे में डंपर की टक्कर से दो पुलिस पदाधिकारी घायल
Araria, Araria | Oct 22, 2026 अररिया-फारबिसगंज मार्ग में एनएच -27 के डोरिया-सोनापुर के समीप गुरुवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। अनियंत्रित डंपर ट्रक ने बाइक सवार दो पुलिस पदाधिकारियों को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में दोनों पदाधिकारी गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।