दुर्गावती: सीएचसी दुर्गावती पर जांच केन्द्र बंद होने के कारण मरीजों की भीड़ उमड़ी, मरीज परेशान
सीएचसी दुर्गावती पर सोमवार की सुबह 10 बजे से ही मरीजों की लम्बी कतार लग गई। महिने की 9 तारीख होने के कारण काफी संख्या मे गर्भवती महिलाएं भी जांच कराने पहुंची थी। लेकिन अल्ट्रासाउंड, इसीजी, और ब्लड टेस्ट लैब बंद होने के कारण मरीजों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।