दुर्गावती: डीड़खिली के पास NH-19 पर बकरीद के त्यौहार को लेकर उत्पाद विभाग ने चलाया विशेष शराब चेकिंग अभियान
दुर्गावती थाना क्षेत्र अंतर्गत डीड़खिली के पास NH-19 पर बकरीद के त्यौहार को लेकर वरीय पदाधिकारियों के निर्देश पर उत्पाद विभाग के द्वारा शनिवार की शाम 6:00 बजे विशेष शराब चेकिंग अभियान चलाया गया । जिसके तहत उत्तर प्रदेश से बिहार की सीमा में प्रवेश करने वाले सभी वाहनों की गहन तलाशी ली गई।