दुर्गावती: कर्मनाशा रेलवे स्टेशन पर ट्रेन से गिरकर दो किशोरी घायल, एक की हालत गंभीर
दुर्गावती थाना क्षेत्र अंतर्गत कर्मनाशा रेलवे स्टेशन पर रविवार की शाम 4 बजे ट्रेन से गिरकर दो किशोरी घायल हो गई। घायलों में खुशी कुमारी एवं खुशबू कुमारी दोनों पिता शिवप्रसाद राम ग्राम पलौदा थाना चेनारी जिला रोहतास की निवासी है। दोनों घायलों को सीएचसी दुर्गावती पहुंचाया गया जहां डॉ अशोक मिश्रा ने बताया कि एक किशोरी को गंभीर चोट है जबकि एक को सामान्य चोट है।