दुर्गावती: मरिचांव गेट के पास ऑटो की टक्कर में डूमरी गांव के तीन युवक घायल, दो की हालत गंभीर
मरिचांव गेट के पास गुरुवार की सुबह 11 बजे आटो की टक्कर से बाइक सवार तीन युवक घायल हो गए। जिसमें दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। घायल युवक दुर्गावती थाना क्षेत्र अंतर्गत डूमरी गांव निवासी फिरोज खान के दो पुत्र रेहान खान एवं फैजू खान और इरफान खान के पुत्र दिलशाद खान बताए जा रहे हैं।