बहराइच: बग्गर गांव में मगरमच्छ के हमले में युवक घायल, अस्पताल में इलाज जारी
जिले के हरदी थाना क्षेत्र अंतर्गत बग्गर गांव में अचानक मगरमच्छ ने युवक पर हमला कर दिया। जिससे युवक घायल हो गया। इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल लेकर गए। हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने बहराइच अस्पताल के लिए युवक को रेफर कर दिया। जिसे शनिवार दोपहर को परिजन बहराइच अस्पताल लेकर आए। जहां डॉक्टर के द्वारा भर्ती कर इलाज किया जा रहा है। वही हालत स्थिर बनी हुई है।