बहराइच: पुरनीया तालाब निवासी युवक संदिग्ध परिस्थितियों में घायल अवस्था में मिला, गंभीर हालत में लखनऊ किया गया रेफर
बलरामपुर जिले के कोतवाली नगर के पुरनीया तालाब के रहने वाले रवि घायल अवस्था में संदिग्ध परिस्थितियों में मिले थे। गर्दन पर कटे का निशान था। हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने बलरामपुर अस्पताल से बहराइच अस्पताल के लिए रेफर कर दिया था। जिन्हें परिजन बहराइच अस्पताल लेकर आए इलाज के बाद डॉक्टर ने लखनऊ के लिए रेफर कर दिया है। जिन्हें परिजन लखनऊ लेकर रवाना हो गए हैं।