कांके: रांची और आसपास के इलाकों में लगातार बारिश से जलजमाव, बटन तालाब का किनारा बहा
Kanke, Ranchi | Jul 10, 2025 रांची सहित आसपास के इलाके में लगातार हो रही बारिश से कई इलाकों में जलजमाव की स्थित बन गई है। गुरुवार दोपहर करीब 12 बजे बटन तालाब का किनारा बह गया, जिसके कारण आसपास के इलाकों के घरों में पानी घुस गया है। बता दें कि रांची सहित आसपास के इलाके में पिछले लगभग 48 घंटे से रुक रुक कर बारिश हो रही है। बारिश की वजह से रांची के कई इलाकों में जलजमाव की स्थित बन गई है।