संभल: पुलिस लाइन बहजोई सभागार में ASP ने आम जनमानस के गुमशुदा/खोए हुए मोबाइल का किया खुलासा, अनुमानित कीमत ₹55 लाख बताई
पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार व अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) सम्भल मनोज कुमार रावत के कुशल निर्देशन में आम जनमानस के गुमशुदा / खोये हुए विभिन्न कम्पनियों के मोबाइल फोन बरामद किए। अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा खुलासा किया गया। लगभग 261 मोबाइल फोन ( अनुमानित कीमत लगभग 55 लाख रुपये ) बरामद किए।