पिपरई: पिपरई पुलिस ने फुलवाडीपुर से एक युवक को अवैध शराब के साथ पकड़ा, मामला दर्ज
पिपरई पुलिस को शुक्रवार को शाम लगभग 5:30 बजे मुखबिर द्वारा सूचना मिली थी कि पिपरई थाना क्षेत्र के फुलवाडीपुर में कोई शराब के देशी प्लेन क्वार्टर लेकर जा रहा है, उसी सूचना पर पुलिस मुखबिर के बताए स्थान पर पहुंची और मौके से फुलवाडीपुर निवासी रामबाबू यादव को शराब के देशी प्लेन क्वार्टर के साथ मिलने पर मामला दर्ज कर लिया है ।