रक्षा बंधन को लेकर सजा राखियों का बाजार
भिंड मौ रक्षा बंधन पर्व को लेकर बाजारों में रौनक बढ़ गई है। दुकानों पर रंग-बिरंगी, आकर्षक और नई डिजाइन की राखियों की दुकानें सज गई हैं। बच्चों से लेकर महिलाओं तक में राखियों की खरीदारी को लेकर उत्साह देखने को मिल रहा है। बाजार में विभिन्न डिजाइन और कीमतों की राखियां उपलब्ध हैं। त्योहार नजदीक आते ही दुकानदारों को अच्छी बिक्री की उम्मीद है।
#trendingreels #reelsvideoシ #rakshabandhan #brotherhood #sister