फतुहा: नदी थाना पुलिस ने 2020 से फरार दो शराब धंधेबाजों को विष्णु मंदिर और टेढ़ी पुल से किया गिरफ्तार
Fatwah, Patna | Apr 3, 2026 नदी थाना पुलिस ने 2020 से शराब के मामले में फरार अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पहला गिरफ्तार अभियुक्त गुलमहियाचक गांव निवासी रमेश यादव है। जिसे पुलिस ने विष्णु मंदिर के पास से गिरफ्तार किया है। दूसरा फरार आरोपी फतेहजामपुर गांव निवासी संजय राय है। जिसे पुलिस ने टेढ़ीपुल के पास से गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष सद्दाम हुसैन ने बताया कि दोनों को जेल भेजा गया है।