रॉबर्ट्सगंज: सिलथम पटना गांव में अपना दल एस ने भगवान बिरसा मुंडा के बलिदान दिवस पर दी श्रद्धांजलि
सोनभद्र के सिल्थम पटना में अपना दल (एस) द्वारा बुधवार दोपहर 12 बजे भगवान बिरसा मुंडा के बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने भगवान बिरसा मुंडा के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। वक्ताओं ने कहा कि बिरसा मुंडा आदिवासी समाज के स्वाभिमान, अधिकार और सामाजिक न्याय के प्रतीक थे।