अररिया: डीएम के निर्देश पर जिले के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों की कराई जा रही है जांच
Araria, Araria | Jun 8, 2026 जिलाधिकारी अररिया श्री विनोद दूहन के निर्देश पर जिले में संचालित आंगनवाड़ी केंद्रों की व्यापक जांच कराई जा रही है। जिसके तहत जिले के सभी 211 पंचायतों, 03 नगर पंचायतों एवं 03 नगर परिषद क्षेत्रों में स्थित कुल 2788 आंगनवाड़ी केंद्रों का निरीक्षण विभिन्न पदाधिकारियों के माध्यम से किया जा रहा है।