स्कूल में पढ़ाई या झाड़ू? वायरल वीडियो ने खड़े किए बड़े सवाल, बच्चों से सफाई कराने का दावा*
जतारा तहसील के ग्राम लार स्थित एक शासकीय विद्यालय का कथित वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में छोटे-छोटे बच्चे विद्यालय परिसर में झाड़ू लगाते दिखाई दे रहे हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि सफाईकर्मी होने के बावजूद बच्चों से सफाई कराई जा रही है। मामले को लेकर अभिभावकों और ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। हालांकि, वायरल वीडियो और लगाए गए दावों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। प्रशासन की जांच के बाद ही पूरे मामले की वास्तविकता सामने आएगी।