मुरैना नगर: मुरैना: शनिचरा मेले में एसपी का सख्त ट्रैफिक प्लान लागू, भारी वाहनों की एंट्री नियंत्रित
मुरैना जिले में 15 और 16 मई को शनिचरी अमावस्या व शनि जयंती मेले को लेकर एसपी धर्मराज मीणा के निर्देश पर सख्त ट्रैफिक प्लान लागू किया गया है। ग्वालियर, बानमौर, नूराबाद और रिठौरा की ओर से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए अलग रूट व पार्किंग तय की गई है। भारी वाहनों की एंट्री नियंत्रित रहेगी। मेला क्षेत्र में अतिरिक्त पुलिस बल भी तैनात किया गया है।