हज़ारीबाग: उपायुक्त शशि प्रकाश सिंह ने दारू प्रखंड का निरीक्षण किया, कई योजनाओं की समीक्षा की
उपायुक्त शशि प्रकाश सिंह ने दारू प्रखंड का दौरा कर कई विकास योजनाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने झारखंड बालिका आवासीय विद्यालय में छात्राओं से बातचीत कर पढ़ाई में मन लगाने की प्रेरणा दी। हरली आंगनबाड़ी केंद्र में पोषण वाटिका देख सहजन के पेड़ कम होने पर नाराजगी जताई। दीदी बाड़ी योजना व प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की समीक्षा कर अधिकारियों को सुधार के निर्देश दिए।