बहेड़ी: बाईपास रोड स्थित अल्ट्रासाउंड सेंटर पर भारी लापरवाही का आरोप, पीड़ित ने तहसील मुख्यालय पर एसडीएम से की शिकायत
बहेड़ी के ग्राम मंडनपुर जनूबी निवासी नईम खां ने एसडीएम बहेड़ी को शिकायती पत्र देकर बाईपास मार्ग स्थित एक निजी अल्ट्रासाउंड सेंटर की डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाया है। शिकायत में कहा गया है कि गलत अल्ट्रासाउंड रिपोर्ट के कारण उसकी पत्नी का समय पर सही उपचार नहीं हो सका जिसके चलते पत्नी की जान बाल बाल बची जबकि नवजात जिंदगी मौत के बीच झूल रहा है।