पोलायकलां: प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के 10 वर्ष पूरे, पोलायकलां सीएचसी में गर्भवती महिलाओं का विशेष शिविर
प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान को 10 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में मंगलवार दोपहर 2 बजे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पोलायकलां में गर्भवती माताओं के स्वास्थ्य परीक्षण के लिए विशेष शिविर आयोजित किया गया। शिविर में डॉ. भावना प्रजापति द्वारा करीब 36 गर्भवती माताओं को एएनसी सेवाएं प्रदान की गईं। इस दौरान उनका वजन, रक्तचाप, हीमोग्लोबिन व गर्भस्थ शिशु की जांच