कोलायत: हदां पुलिस ने ऑपरेशन नीलकंठ के तहत की बड़ी कार्रवाई, 2208 पव्वों सहित अवैध शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार
हदां थाना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए ऑपरेशन नीलकंठ के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में अवैध देशी शराब जब्त कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। SP मृदुल कच्छावा निर्देशन में थाना हदां पुलिस द्वारा यह कार्रवाई की गई। हदा थानाधिकारी ईमचंद सोलंकी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर भाणे का गांव रोड चौराहा पर कार्रवाई की।