आरपीएफ आरा के निरीक्षक प्रभारी दीपक कुमार एवं जीआरपी आरा के थाना अध्यक्ष के नेतृत्व में चलाए जा रहे ऑपरेशन यात्री सुरक्षा के तहत आरपीएफ/जीआरपी आरा की संयुक्त टीम द्वारा आरा रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या 2-3 के पास एक व्यक्ति को संदिग्ध अवस्था में पकड़ा गया।
पूछताछ के दौरान उक्त व्यक्ति द्वारा स्टेशन पर आने का स्पष्ट कारण नहीं बताया गया। तलाशी लेने पर उसके पास से एक मोबाइल फोन लॉक्ड अवस्था में बरामद हुआ। मोबाइल का लॉक खोलने के लिए कहने पर वह लॉक नहीं खोल सका तथा पूछताछ में उक्त मोबाइल को किसी रेल यात्री से चोरी करना स्वीकार किया।
पकड़े गए व्यक्ति ने अपना नाम रितेश कुमार, निवासी कोइलवर, जिला भोजपुर बताया। बरामद मोबाइल एवं उक्त व्यक्ति को अग्रिम कानूनी कार्रवाई हेतु जीआरपी आरा को सुपुर्द किया गया।
Arrah, Bhojpur | Sep 21, 2026