पनागर: बड़ा पत्थर: शराब दुकान हटाने की मांग, प्रदर्शनकारियों और प्रशासन के बीच बातचीत, प्रशासन ने दिया 3 दिन का समय
स्थानीय बड़ा पत्थर क्षेत्र में स्थित शराब दुकान को हटाने की मांग को लेकर पिछले 15 दिनों से जारी आंदोलन अब एक निर्णायक मोड़ पर पहुंच गया है। यहाँ धरना प्रदर्शन कर रहे प्रदर्शनकारियों के सातवें दिन, आक्रोशित जनता के बीच अनुविभागीय अधिकारी (एसडीएम) पहुंचीं। प्रदर्शनकारियों का नेतृत्व कर रहे प्रतिनिधि ने बताया कि वे अपनी इस मांग को लेकर लगातार आबकारी आयुक्त, एसडीए