प्रतापगढ़: स्वर्ण प्राशन संस्कार शिविर का आयोजन, 86 बच्चों को दी गई औषधि
राजकीय जिला आयुर्वेदिक चिकित्सालय के अंतर्गत संचालित आंचल प्रसूता केंद्र में गुरुवार को पुष्य नक्षत्र के अवसर पर स्वर्ण प्राशन संस्कार शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 86 बच्चों को निःशुल्क स्वर्ण प्राशन औषधि पिलाई गई। चिकित्सकों ने बताया कि स्वर्ण प्राशन औषधि में ब्राह्मी, मधु, घृत, स्वर्ण भस्म, वचा सहित कई स्वास्थ्यवर्धक औषधियां सम्मिलित रहती हैं। यह औष