गया टाउन सीडी ब्लॉक: गया में 24वां समर कैंप शुरू, 15 दिनों तक चलेगा कला प्रशिक्षण शिविर
कला ज्योति संस्कारशाला” के तत्वावधान में गया शहर के नई सड़क स्थित रामचंद्र सिंह वनमाली बाबा कन्या उच्च प्लस टू विद्यालय में 15 दिवसीय ग्रीष्मकालीन नाट्य, नृत्य, चित्रकला व मूर्तिकला प्रशिक्षण शिविर शुरू हुआ। यह शिविर प्रसिद्ध रंगकर्मी शम्भू सुमन के निर्देशन में आयोजित हो रहा है।