नौतनवा: हिं. यु. वा. के पूर्व जिलाध्यक्ष को पाकिस्तानी फोन नम्बर से जान से मारने की धमकी के मामले में मुकदमा दर्ज
नौतनवा में हिंदू युवा वाहिनी के पूर्व जिलाध्यक्ष व पूर्व जिला पंचायत सदस्य नरसिंह पाण्डेय को पाकिस्तान के फोन नंबर से जान से मारने की धमकी मिलने के मामले में नौतनवां पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस संबंध में थानाध्यक्ष नौतनवा मनोज राय ने कहा कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी गई है।