लातेहार: दवा दुकानें रहेंगी बंद: बुधवार को राष्ट्रव्यापी हड़ताल, केवल आपातकालीन सेवाएं चालू रहेंगी
(लातेहार): बरवाडीह केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट्स एसोसिएशन की मंगलवार को आयोजित आपातकालीन बैठक में 20 मई बुधवार को प्रस्तावित राष्ट्रव्यापी दवा व्यापार बंद को सफल बनाने को लेकर रणनीति बनाई गई। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड उपाध्यक्ष डॉ. भूपेंद्र सिंह ने की। उन्होंने बताया कि ऑल इंडिया ऑर्गेनाइजेशन ऑफ केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट्स (AIOCD) के आह्वान पर जिले की सभी दवा दुकानें ब