शहर के सूरजपोल स्थित महावीर कॉम्पलेक्ष में काम करने के दौरान विवाहिता छत की तीसरी मंजिल से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई थी बांगड़ अस्पताल में इसकी मौत हो गई । कोतवाली थाना पुलिस ने परिजनों की रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज करते हुए घटना की जांच प्रारंभ की है । पुलिस की ओर से बांगड़ अस्पताल की मोर्चरी में परिजनों की उपस्थिति में मृतका का पीएम करवाया गया है ।