मुज़फ्फरनगर: दीपावली से पहले SP ट्रैफिक ने अतिक्रमण पर प्रशासन का डंडा चलाया, दुकानदारों ने विरोध में बंद की दुकानें
शनिवार को एसपी ट्रैफिक अतुल कुमार चौबे भारी पुलिस बल के साथ शहर की भगत सिंह रोड पर पहुंचे, जहां उन्होंने खुद मोर्चा संभालते हुए अतिक्रमण हटवाया। एसपी ट्रैफिक के निर्देश पर सड़क किनारे रखे गए ठेले, दुकानों के आगे फैले सामान और अस्थायी कब्जों को हटाया गया। पुलिस कार्रवाई को देखते ही व्यापारियों में हड़कंप मच गया और कई दुकानदार तुरंत अपना सामान समेटने लगे।