तरबगंज: वजीरगंज पुलिस ने शांतिभंग की आशंका में आधा दर्जन लोगों को किया पाबंद, भेजा न्यायालय
वजीरगंज पुलिस ने दो अलग अलग ग्रामपंचायतों से आधा दर्जन लोगों को शांतिभंग की आशंका में पाबंद करते हुए न्यायालय भेज दिया। प्रभारी थानाध्यक्ष विश्वास कुमार चतुर्वेदी ने बताया कि थानाक्षेत्र के काशीपुर पंडित पुरवा निवासी समीउल्लाह, नन्हे यादव व शाह मोहम्मद तथा लोहराडांड़ के धुमची पुरवा निवासी बब्बू यादव, राजेंद्र प्रसाद व कुणाल यादव को शांतिभंग की करवायी की