तरबगंज: परसहवा में चूल्हे की चिंगारी से लगी आग, हजारों का सामान जल कर राख
वज़ीरगंज थानाक्षेत्र के अशोकपुर परसहवा में शुक्रवार दोपहर चूल्हे से छिटकी चिंगारी से लगी आग की चपेट में आकर परमात्मा पांडेय का छप्पर जल कर राख हो गया। दूध गर्म करते समय अचानक चिंगारी छिटक कर फुस के छप्पर जा गिरी और आग लग गयी। ग्रामीणों ने छप्पर को गिरा कर आग बुझाते आग को बढ़ने से रोका। छप्पर में रखी साइकिल, बिस्तर अनाज व घरेलू सामान जलकर राख हो गया।