तरबगंज: मुख्यमंत्री कार्यालयकर्मी बनकर खदान में हिस्सेदारी दिलाने के नामपर दसलाख रुपये ऐंठा,एसपी के आदेश पर नवाबगंज में केस दर्ज
नवाबगंज थानाक्षेत्र के मैनपुर निवासी अरविंद कुमार पाण्डेय ने पुलिस अधीक्षक को दिए शिकायत पत्र में कहा कि वे 2017 से 2020 तक आगरा में संयुक्त शिक्षा निदेशक के पद पर तैनाती के दौरान। आगरा डिग्री कालेज के यादवेन्द्र शर्मा व चंदौली निवासी शैलेश कुमार सिंह ने मोरंग खदान में रिश्तेदार देवधर दूबे निवासी विक्रमजोत बस्ती को हिस्सेदारी दिलाने के नाम पर 10लाख ले लिए।