तरबगंज: सीडीओ ने परिवार संग वजीरगंज स्थित बारादरी का किया भ्रमण, नौका विहार का लिया आनंद व अंतरिक्ष प्रयोगशाला का भी लिया जायजा
वजीरगंज स्थित बारादरी को देखने सीडीओ एम अरुन्मौलि अपने परिवार संग पहुँची। बेहद गोपनीय तरीके से निजी कार्यक्रम के तहत शुक्रवार शाम 6 बजे के बाद वो बरदारी परिसर पहुँची जहां उन्होंने परिवार संग भ्रमण कर बारादरी की खूबसूरती को देखा तथा कोंडर झील में नौका विहार का आनन्द लिया। इसके बाद वे परिवार सहित कस्बे में स्थित अंतरिक्ष प्रयोगशाला का भी अवलोकन किया।