निघासन: सिंगहा खुर्द में पिंजरे में कैद हुआ आतंक का पर्याय बना खूंखार तेंदुआ, कई दिनों की दहशत के बाद ग्रामीणों ने ली राहत सांस
लखीमपुर खीरी जिले के सिंगाही थाना क्षेत्र अंतर्गत बेलरायां वन रेंज के सिंगहा खुर्द गांव में पिछले कई दिनों से ग्रामीणों के बीच दहशत का कारण बना तेंदुआ आखिरकार वन विभाग के लगाए गए पिंजरे में कैद हो गया। तेंदुए की लगातार गतिविधियों से ग्रामीणों में भय का माहौल था और लोग खेतों में जाने व देर शाम बाहर निकलने से बच रहे थे।