धौलपुर: महिला प्रताड़ना एवं पोक्सो के झूठे मुकदमे दर्ज कराने वालों की खैर नहीं, यदि मामला झूठा पाया गया तो पुलिस करेगी कार्रवाई
झूठे मुकदमे दर्ज कराकर पुलिस संसाधनों की बर्बादी किया जाता है किसी भी निर्दोष व्यक्ति को झूठे मुकदमों में फंसाकर परेशान करने वालों को अब बख्शा नहीं जाएगा। पिछले दिनों पुलिस महानिदेशक राजस्थान द्वारा भी सभी जिलों को निर्देशित किया गया है कि द्वेषवश, दबाव बनाने या प्रताड़ित करने की नीयत से झूठी रिपोर्ट देने वालों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए