ग्राम पंचायत बड़हरा में आयोजित जनकल्याण एवं जनजागरूकता कार्यक्रम में जिलाधिकारी आलोक कुमार और पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना ने भाग लिया। उन्होंने ग्रामीणों को विभिन्न सरकारी योजनाओं, महिला सुरक्षा, साइबर अपराध से बचाव और वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान के प्रति जागरूक किया। साथ ही ग्रामीणों की समस्याएं सुनकर उनके समाधान के निर्देश दिए।