बहोरीबंद: बहोरीबंद में 'जल है तो कल है' नारे से गूंजा जल संरक्षण का संदेश
जिले में “जल गंगा संवर्धन अभियान” के तहत ग्रामीणों को जागरूक करने के लिए एक अनूठी पहल देखने को मिली। विकासखंड बहोरीबंद में अभियान के दूसरे चरण के अंतर्गत म.प्र. जन अभियान परिषद के निर्देशन में नवांकुर संस्था ग्राम विकास राय बहादुर समिति कौड़िया और ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति कौड़िया द्वारा नारा लेखन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। नारा लेखन के जरिए जागरूकता