हरदोई: हरदोई की साइबर पुलिस ने फर्जी IAS हरिकेश पाण्डेय को किया गिरफ्तार, जो खुद को अतिरिक्त मजिस्ट्रेट बताता था
Hardoi, Hardoi | Feb 4, 2025 हरदोई की साइबर थाना पुलिस ने मंगलवार दोपहर 3 बजे एक फर्जी आईएएस अधिकारी को गिरफ्तार किया है।यह फर्जी आईएएस अधिकारी खुद को ज्वाइंट मजिस्ट्रेट बताता था और इसने एक महिला अधिकारी को झांसे में लेकर 2 लाख 10 हजार की ठगी कर चुका था।पड़ोसी जनपद की महिला अधिकारी ने मुकदमा दर्ज कराया था जिसके बाद आज पुलिस ने इसको गिरफ्तार किया है।