हरदोई: डीएम ने ज्ञानधारा पशु आहार की बिक्री पर लगाई रोक, जांच में इनसेक्टीसाइड पाया गया, कई भैसों की हुई मौत
Hardoi, Hardoi | Feb 4, 2025 डीएम मंगला प्रसाद सिंह ने ज्ञानधारा पशु आहार की बिक्री पर रोक लगाई दी है। जांच में पशु आहार में इनसेक्टी साइड पाया गया है जिसके चलते जिले में कई भैसों की मौत हो चुकी है।बता दें कि जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से भैसों की मौत के मामले में ज्ञान धारा पशु आहार का नाम आने पर डीएम मंगला प्रसाद सिंह के निर्देश पर पशुपालन विभाग विभाग ने पशु आहार की जांच कराई थी।