हरदोई: महाकुंभ मेले में भगदड़ से हुए हादसे में मृतकों और घायलों की सूची जारी न होने पर नाराज कांग्रेस नेताओं ने किया प्रदर्शन
Hardoi, Hardoi | Feb 4, 2025 हरदोई में जिला एवं शहर कांग्रेस कमेटी ने कांग्रेस पार्टी के आवाहन पर कांग्रेस नेताओं ने मंगलवार दोपहर 1 बजे कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया और राजपाल को संबोधित ज्ञापन मजिस्ट्रेट को सौंपा। शहर कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष जमील अहमद अंसारी कहा कि मौनी अमावस्या के अवसर पर महाकुंभ मेले में हुई भगदड़ में कई श्रद्धालुओं की मौत हो गई और कई घायल हो गए।