बूंदी: एनएच 148 दी पर पिकअप व मेटाडोर की हुई टक्कर मेटाडोर चालक की ईलाज के दौरान हुई मौत
Bundi, Bundi | Feb 28, 2024 नैनवा थाना क्षेत्र में रात्रि को पिकअप व मेटाडोर की टक्कर में मेटाडोर चालक की ईलाज के दौरान मौत हो गई।पुलिस ने मृतक रामकेश योगी का पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों को सौंप दिया। नैनवा थाने के एएसआई देवलाल मीणा ने बताया कि नैनवा थाना क्षेत्र में जजावर रोड पर रात्रि को मेटाडोर व पिकअप के बीच हुई टक्कर में रामकेश योगी पुत्र हरपाल योगी निवासी सकतपुरा की मौत हो गई।